Business News

टोयोडा गोसेई ने गुजरात, भारत में नया ऑटोमोटिव पार्ट्स प्लांट स्थापित किया

Business Wire India
टोयोडा गोसेई कंपनी लिमिटेड एक नए प्लांट की स्थापना कर रही है ताकि भारत में वाहनों के बढ़ते उत्पादन और सुरक्षा के सख्त नियम अपनाए जाने के कारण एयरबैग की बढ़ी हुई मांग पूरी कर सके।
 
इस स्मार्ट समाचार विज्ञप्ति में मल्टीमीडिया है। पूरी विज्ञप्ति यहां देखें : https://www.businesswire.com/cgi-bin/mmg.cgi?eid=51560859&lang=en

Rendering of Toyoda Gosei's Gujarat Plant (Graphic: Business Wire)
Rendering of Toyoda Gosei's Gujarat Plant (Graphic: Business Wire)

टोयोडा गोसेई के गुजरात प्लांट का एक दृश्य (ग्राफिक : बिजनेस वायर)

नया प्लांट भारत के पश्चिमी राज्य गुजरात में स्थित है। यह टोयोडा गोसेई मिन्डा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (टीजीएमआईएन) का एक शाखा प्लांट होगा जो टोयोडा गोसेई की सहायिका है। गुजरात का नया प्लांट एयरबैग्स, वेदर स्ट्रिप और वाहनों के अन्य पुर्जों की आपूर्ति वित्त वर्ष 2018 की दूसरी छमाही में सुजुकी मोटर गुजरात (एसएमजी) को शुरू करेगा। इस उत्पादन इकाई में 732 मिलियन रुपए का निवेश किया गया है। 
 
टोयोडा गोसेई भारत को एक महत्वपूर्ण बाजार मानता है और भारत में उत्पादन क्षमता का विस्तार करता रहा है। नया प्लांट ऑनलाइन हो जाए तो टोयोडा गोसेई का उत्पादन नेटवर्क भारत में पांच प्लांट का हो जाएगा। भारत में कंपनी की कुल बिकी विव 2016 में 14 बिलियन जेपीवाईआई करती है। कंपनी का लक्ष्य इसे 2021*1 तक बढ़ाकर 1.4 गुणा और करीब 20 बिलियन जेपीवाई करना है।
 
*एक रुपए = 1.6 जेपीवाई की दर से गणना
 
गुजरात प्लांट की भूमिका (नया प्लांट)
  1. प्लांट का नाम   टोयोडा गोसेई मिन्डा इंडिया गुजरात प्लांट
  2. स्थान   मंडल, गुजरात, भारत (एसएमजी से करीब 30 किमी)
  3. उत्पादन शुरू होना   विव 2018 की दूसरी छमाही
  4. पूंजीगत व्यय   732 मिलियन रुपए
  5. उत्पाद   सुरक्षा प्रणाली (एयर बैग्स, स्टीयरिंग व्हील्स)
वेदरस्ट्रिप आदि
  6. भूमि   भूमि : लगभग 20,000 वर्ग मीटर
बिल्डिंग्स : करीब 8,500 वर्ग मीटर
  7. कर्मचारियों की संख्या   लगभग 330 (मार्च 2021 के अंत तक की अनुमानित स्थिति)
  8. बिक्री   करीब 2.5 बिलियन रुपए (विव 2021
के लिए अनुमान)
   
 
टीजीएमआईएन की भूमिका (संदर्भ)
  1.   कंपनी का नाम   टोयोडा गोसेई मिन्डा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
  2.   स्थान
(मुख्यालय प्लांट)
  नीमराणा, राजस्थान, भारत
  3.   स्थापित   अप्रैल 2008
  4.   पूंजी   3.29 अरब रुपए
  5.   शेयरधारक   टोयोडा गोसेई कंपनी लिमिटेड
मिन्डा इनवेस्टमेंट लिमिटेड
टोयोटा त्सुशो कॉर्प
  6.   उत्पाद   सुरक्षा प्रणाली (एयरबैग्स, स्टीयरिंग व्हील्स)
वेदर स्ट्रिप आदि
  7.   कर्मचारियों की संख्या   1,324 (मार्च 2017 की स्थिति के अनुसार)
  8.   बिक्री   करीब 3.9 बिलियन रुपए (विव 2016 नतीजे)
करीब 8.0 बिलियन रुपए (विव 2021 अनुमान)
   
टोयोडा गोसेई के बारे में
टोयोडा गोसेई की स्थापना 1949 में हुई थी और इसका मुख्यालय कियोसु, ऐची प्रीफेक्चर, जापान में है। टोयोडा गोसेई रबर और प्लास्टिक के वाहनों के पुर्जे और एलईडी जैसी खास चीजों का अग्रणी निर्माता है। आज टोयोडा गोसेई ग्रुप भिन्न किस्म के उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुहैया कराता है। 18 देशों और क्षेत्रों में इसके करीब 100 प्लांट और ऑफिस का नेटवर्क है। अपने फ्लेक्सिबल, एकीकृत ग्लोबल सप्लाई सिस्टम और वाहनों में सुरक्षा, आराम तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अग्रणी टेक्नालॉजिज के जरिए टोयोडा गोसेई एक अंतरराष्ट्रीय आपूर्तिकर्ता है जिसका लक्ष्य दुनिया भर के ग्राहकों को सर्वोच्च स्तर की गुणवत्ता, नवीनता और संतुष्टि मुहैया कराना है।      
 
स्रोत रूपांतर businesswire.com पर देखें: https://www.businesswire.com/cgi-bin/mmg.cgi?eid=51560859&lang=en
 
संपर्क :
टोयोडा गोसेई कंपनी लिमिटेड
तकातोमो अबे
inquiry@mail.toyoda-gosei.co.jp